अवैध LPG रिफिलिंग का पर्दाफाश, दो भाइयों के पास मिला घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडार

खबर शेयर करें -

Nainitallive

नैनीताल। जनसुरक्षा के साथ खिलवाड़ और एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर करारा प्रहार करते हुए नैनीताल पुलिस ने एक बड़े अवैध रिफिलिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दो सगे भाई गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

कोतवाली रामनगर पुलिस ने 9 अप्रैल 2026 को खराड़ी क्षेत्र में छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान मौके से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया।

खताड़ी के भाई पकड़े गए

1.अमन उर्फ भल्ला (26 वर्ष) – निवासी खताड़ी, रामनगर
2.शहजाद उर्फ शैजी (23 वर्ष) – निवासी खताड़ी, रामनगर

ये सब बरामद हुआ

34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर
LPG रिफिलिंग उपकरण
तराजू व बाट
लगभग आधा ड्रम अवैध ज्वलनशील पदार्थ (डीजल)

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर FIR संख्या 101/26 थाना रामनगर में पंजीकृत किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

यह कार्रवाई एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने सतर्कता और साहस का परिचय दिया।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि – जनसुरक्षा से खिलवाड़ और एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

आपातकालीन नंबर: 112

पुलिस ने कालाबाजारी पर जोरदार प्रहार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है लेकिन बड़े सवाल भी हैं।

यह बताते चलें की आम लोगों को एक सिलेंडर लेने के लिए 25 से 35 दिन का नियम है। वहीं इनके पास इतनी बड़ी तादाद में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी कैसे हो गई।

इनके पास इतनी बड़ी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर कहां से आए और इसके पीछे किन लोगों का हाथ है यह बातें सामने आना अभी बाकी है।

NainitalPolice

OperationPrahar

LPGBlackMarketing

IllegalRefilling

RamnagarNews

UttarakhandNews

Breaking News