थाने से महज 200 मीटर दूर खौफनाक मर्डर_घर में घुसकर दीपक गुप्ता की हत्या

खबर शेयर करें -

देहरादून में बुधवार शाम एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। पटेलनगर थाना से महज 200 मीटर दूर एक घर में घुसकर 48 वर्षीय दीपक गुप्ता की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। बड़ी बात यह रही कि परिजनों ने मौके पर ही एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार, शाम करीब 5 बजे चाकू से हमले की सूचना मिली। जब परिजन कमरे की ओर पहुंचे तो दीपक गुप्ता खून से लथपथ पड़े थे और एक युवक हाथ में चाकू लिए खड़ा था। परिजनों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

हत्या के आरोप में माजरा निवासी 20 वर्षीय रोहन प्रजापति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दीपक गुप्ता ब्याज पर पैसे देने का काम करते थे, इसलिए पुलिस पैसों के लेनदेन समेत सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, वारदात के समय तीन युवक घर में दाखिल हुए थे, जिनमें से दो फरार बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक केवल एक युवक के घर में घुसने की पुष्टि की है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News