हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद_BJP प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पर FIR..

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/बेंगलुरु। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ का विवाद अब उत्तराखंड से निकलकर कर्नाटक तक पहुंच गया है। मामले में उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य लोगों के खिलाफ बेंगलुरु के विधान सौध थाने में जीरो FIR दर्ज की गई है। शिकायत आदिवासी कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष टीआर रामप्पा की ओर से 31 अगस्त को दी गई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 8 अगस्त को खड़गे की सभा के दो दिन बाद 10 अगस्त को रामलीला मैदान में कथित शुद्धिकरण अनुष्ठान किया गया। शिकायतकर्ता ने इसे दलित समुदाय के प्रति भेदभावपूर्ण सोच से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि खड़गे के वहां आने से मैदान ‘अशुद्ध’ होने का संदेश दिया गया।

इस मामले ने राजनीतिक रंग उस वक्त और गहरा लिया, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कथित शुद्धिकरण को लेकर सवाल उठाते हुए SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की थी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर मामले में FIR दर्ज कराने की मांग की थी।

इन धाराओं में FIR दर्ज

पुलिस के अनुसार कानूनी राय लेने के बाद 4 सितंबर को जीरो FIR दर्ज की गई। इसमें नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 की धारा 7(1)(c), 7(1)(d), 7(1), SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(u) और BNS की धारा 196(1)(b) लगाई गई हैं। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।

अब यह विवाद थमता नहीं दिख रहा है बताते चलें बीते दिनों हल्द्वानी कोतवाली में अमित कुमार के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर राहुल गांधी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं कांग्रेस नेताओं द्वारा एसएसपी से मुलाकातें की गई धरना प्रदर्शन किया गया कि हमारी भी शिकायत सुनी जाए और कार्रवाई की जाए।

लेकिन इन सब के बावजूद अभी तक कांग्रेस की तरफ से की गई शिकायतों और तहरीर पर कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है हल्द्वानी में,, जिसको लेकर कांग्रेस की टॉप लीडरशिप का जमावड़ा और कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है,,लेकिन अब यह बड़ी खबर है मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच को शुरू कर दिया गया है देखना है अब आगे क्या होता है।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News