Haldwani – खुद को ‘मेजर’ बताने वाले की कहानी में कई झोल..

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में आर्मी की वर्दी का दुरुपयोग करता संदिग्ध गिरफ्तार। फौज में जाने का जुनून या कोई और मिशन, जांच से चलेगा पता ?

    शनिवार को हल्द्वानी के शीशमहल निवासी मेजर अजय पाठक ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि टेडी पुलिया में उन्होंने एक व्यक्ति को सेना की वर्दी पहने हुए देखा। वो व्यक्ति उन्हें संदिग्ध अवस्था में दिखा। व्यक्ति ने स्वयं को आर्मी में 'मेजर' बताते हुए अपना नाम मेजर अमन बताया।

  मेजर अजय पाठक को उक्त व्यक्ति की वर्दी धारण करने की शैली और गतिविधियाँ संदिग्ध लगी तो उन्होंने तत्काल काठगोदाम पुलिस को संपर्क किया। पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति से पूछताछ शुरू की। व्यक्ति अपने बारे में कोई ठोस और सत्य जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका।

  पुलिस उस व्यक्ति को काठगोदाम थाने ले गई। प्रथम दृष्टया सेना की वर्दी का दुरुपयोग और संदिग्ध गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए, वादी मेजर अजय पाठक की लिखित तहरीर पर खटीमा निवासी अमन उर्फ अमन रोमसन पर FIR NO-54/26 धारा 168 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान अमन ने बताया कि वर्तमान में वह निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास सुचेतना समाज सेवा केन्द्र में कार्यरत है। पूछताछ में यह भी जानकारी मिली कि उसे सेना के प्रति अत्यधिक आकर्षण है और भर्ती में असफल होने के कारण उसने सेना की वर्दी पहनी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट और सी.एम.पी.भी इस प्रकरण में पूछताछ कर रही है।
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News