गैस एजेंसी के मालिक की गोली मारकर हत्या_ हमलावर फरार..

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया।तिब्बती मार्केट के पास एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात कोतवाली डालनवाला क्षेत्र की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी सवार हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। शहरभर के चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

चौंकाने और हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात राज्य के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई जहां से सचिवालय और पुलिस मुख्यालय मात्र 500 मीटर दूर हैं।

युवक की पहचान अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन सिंह (40) के रूप में हुई है। अर्जुन परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आया था। घटना के वक्त वह कार में था। बाइक सवारों ने सीने में गोली मारी। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आपसी विवाद वारदात की वजह बताई जा रही है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटना की पुष्टि की।

बीते दिनों से लगातार राजधानी में बढ़ते क्राइम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

खबर अपडेट हो रही है।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News