खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई, मावा, बर्फी और मैदा सैंपल जांच को भरे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के दिशा-निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को क्वारब चैकपोस्ट, खैरना में दर्जनों वाहनों की जांच कर खाद्य सामग्री परिवहन करने की स्थिति जांची। इस दौरान रोडवेज एवं प्राइवेट बसों, प्राइवेट छोटे वाहनों और अन्य वाहनों में 20 किलो मावा व 50 किलो मिठाई मिली। संदेह के आधार पर मिठाई और मावा के दो नमूने जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे गए।
इसके बाद टीम ने मनरसा-काकड़ीघाट, सुयालबारी, गंगोरी, छड़ा, खैरना गरमपानी बाजार की दर्जनों दुकानों का भी निरीक्षण कर तीन खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। साथ ही चॉकलेट बर्फी, काजू डोडा बर्फी और मैदा के पांच नमूने भी भरे। खाद्य सामग्री विक्रेताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री विक्रय करने, बगैर बिल खरीद न करने, स्टॉक का विवरण रखने, प्रतिष्ठान को साफ-सुथरा रखने, कर्मचारियों के मेडिकल करवाने का निर्देश दिया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि आगामी त्यौहारों को लेकर विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं होने दिया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त से सख्त कार्यवाही करेगा। टीम में क्वारब पुलिस चौकी प्रभारी मनोज सिंह ,कांस्टेबल रीता, राजेंद्र मेर आदि रहे।

Breaking News