हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद में FIR दर्ज, SP क्राइम जगदीश चंद्र करेंगे जांच

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद सामने आए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। अधिवक्ता अंजू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच SP क्राइम जगदीश चंद्र को सौंप दी है।

FIR में जातिगत भेदभाव फैलाने, सामाजिक अपमान और अनुसूचित जाति के व्यक्ति के प्रति घृणा या हीनता का भाव रखने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने BNS की धारा 196 और 299 तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r) के तहत मामला दर्ज किया है।

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के अनुसार, मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे नामजदगी की जाएगी। फिलहाल FIR में किसी आरोपी का नाम दर्ज नहीं है।

विवाद के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा था, जहां सरकार ने घटना से जुड़े CCTV फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का आश्वासन दिया था।

अब पुलिस जांच पर नजर है वहीं इस मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी भी जारी रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News