हल्द्वानी: देवकीबिहार विकास समिति की आम सभा में गंभीर समस्याओं पर चर्चा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के देवकी विहार में विकास समिति की आम सभा का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए गम्भीर मंत्रणा की गई। जलभराव को कॉलोनी की प्रमुख समस्या बताते हुए वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते इसका समाधान नहीं किया गया, तो व्यापक आन्दोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर समिति के निर्विरोध चुनाव में रमेश चन्द्र पाण्डे को अध्यक्ष और हरिहर जोशी को महासचिव चुना गया। सभा के पहले चरण में समिति के क्रियाकलापों की प्रगति रिपोर्ट के साथ-साथ आय-व्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। इसके बाद, अध्यक्ष विनोद सनवाल ने कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया की घोषणा की।

दूसरे चरण में समिति के चुनाव के लिए पूर्व सैनिक पूरन जोशी को चुनाव अधिकारी नामित किया गया। निर्विरोध चुनाव में विनोद सनवाल को सलाहकार, पी.सी. बिष्ट को संरक्षक, रमेश चन्द्र पाण्डे को अध्यक्ष, रेखा बिष्ट और प्रताप सिंह रावत को उपाध्यक्ष, हरिहर जोशी को महासचिव, बहादुर सिंह हरडिया को संयुक्त सचिव और मनोज भट्ट को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश चन्द्र पाण्डे ने कहा कि वह स्थानीय और पालिका प्रशासन के साथ सौहार्दपूर्ण समन्वय बनाते हुए समस्याओं का समाधान कराएंगे। उन्होंने जलभराव से निजात दिलाने और कॉलोनी के ऊपर से गुजर रही 11 के.वी. की विद्युत लाइन को ए.बी.सी. (इन्सूलेटेड केबिल) में बदलने जैसी बुनियादी समस्याओं को अपनी प्राथमिकताओं में रखा।

पाण्डे ने बताया कि वर्तमान में कॉलोनी में करीब 60 फीसदी मकान बने हैं, इसलिए कॉलोनी के 5 वर्ष बाद के स्वरुप को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

सभा में गोविन्द सिंह जनौटी, योगेश लोहनी, महेश कार्की, हेम चन्द्र कपिल, गणेश दत्त जोशी, बी.सी. पाठक, लक्ष्मण सिंह परगांई, छाया भण्डारी, प्रेमा पन्त, सुशीला बोरा, डी.एस. भण्डारी, और डी.एस. नेगी सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News