देवेश सेन बने यूएसएफ के केंद्रीय अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने देवेश सेन को उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन (यूएसएफ) का केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की घोषणा उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने की, जिसमें उन्होंने देवेश सेन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन के विकास के प्रति उनकी क्षमताओं पर विश्वास जताया।

केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने बताया कि देवेश सेन अपने नेतृत्व में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और स्टूडेंट्स की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। उन्होंने युवा पीढ़ी के विचारों और जरूरतों को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें प्रेरित करने का भी आश्वासन दिया।

इस मौके पर यूएसएफ के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट, मनीष बिष्ट, सुनील राणा, अशोक बोरा और नरेंद्र थायत ने देवेश सेन को बधाई दी और उनके नई जिम्मेदारी के प्रति शुभकामनाएं दीं। यूएसएफ के अन्य सदस्य भी इस नियुक्ति को लेकर उत्साहित हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि देवेश सेन अपने कार्यकाल में संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाएंगे।

देवेश सेन की नियुक्ति उत्तराखंड में छात्रों के मुद्दों पर सकारात्मक प्रभाव डालने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में यूएसएफ छात्रहितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की योजना बना रहा है।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News