हल्द्वानी में डांस टीचर इशिका ने लगाई फांसी,आत्महत्या की वजह क्या..

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां निजी स्कूल में डांस टीचर इशिका कोटिया (22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खटीमा (ऊधमसिंह नगर) निवासी इशिका छड़ायल नयाबाद में नाना-नानी के साथ रहकर बीबीए की पढ़ाई के साथ स्कूल में पढ़ाती थीं।

मंगलवार शाम जब नाना-नानी घर लौटे तो इशिका का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष दिनेश जोशी के अनुसार, इशिका कुछ समय से बीमार चल रही थीं। सुसाइड नोट नहीं मिलने से पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

इस घटना से परिजन और स्कूल प्रबंधन में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News