कैप्टन अजय सिंह यादव का हल्द्वानी दौरा: संगठन सृजन अभियान को मिला अभूतपूर्व समर्थन

खबर शेयर करें -

बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए

हल्द्वानी। संगठन सृजन अभियान के तहत हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पर्यवेक्षक कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपने चतुर्थ दिन के दौरे में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वराज आश्रम में आयोजित बैठक में कांग्रेस एस.सी., एस.टी., एवं ओ.बी.सी. विभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके पश्चात, वह “जय बाबा नीम करोली वृद्धा आश्रम” पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया और सेवा भावना के साथ उन्हें भोजन कराया।

इस अवसर पर आश्रम के उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने कैप्टन यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। यादव ने कहा, “सर्वजन सेवा ही वास्तविक राजनीति है। राहुल गांधी जी आज सर्वजन सेवा के ध्वजवाहक बनकर गरीब, असहाय और मजबूर लोगों की उम्मीद का केंद्र बने हैं और सड़क से सदन तक निरंतर संघर्ष कर रहे हैं।”

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि हल्द्वानी में कैप्टन यादव का आज का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि कल वह दिल्ली प्रस्थान से पहले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रायसुमारी करेंगे। पूरे कांग्रेस परिवार को पूरा भरोसा है कि कैप्टन यादव आलाकमान को सही दिशा-निर्देश देकर हल्द्वानी कांग्रेस को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में नैनीताल अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इंद्रलाल आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष महेशानंद, यशपाल आर्य, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, दीपा टम्टा, शशि वर्मा, गोविंदी लोबियाल, महेंद्र कुमार, शंकर कोहली, गणेश टम्टा, किशन लाल, मोहन चंद्र, अनिल कुमार, एडवोकेट सुनील कुमार, देबू भाई, डी.आर. आर्य सहित अनेक समाजसेवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News