हल्द्वानी – समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्रों की छिपी प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से ब्लॉक संसाधन केंद्र धौलाखेड़ा में मैथ विजार्ड और स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता आयोजित की गई। विकासखंड हल्द्वानी के अंतर्गत पाँच संकुलों से कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम -तान्या भदोरिया, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय धौला खेड़ा
द्वितीय – मयंक बर्गली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कटघरिया
तृतीय – शिवम कश्यप राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय हल्दूचौड़
मैथ विजार्ड प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम – पवन राजपूत, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेलबाबा
द्वितीय – नवल जोशी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय परमा
तृतीय – अरनव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुसुमखेड़ा
खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह ने प्रतियोगिता में उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी विद्यालयों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक बच्चों को ऐसी गतिविधियों में शामिल किया जाए ताकि वे भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
ब्लॉक स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी अब जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र तथा विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई। निर्णायक मंडल में रजनी पांडे, पूर्णिमा कांडपाल और उमा कार्की शामिल रहीं। प्रतियोगिता का संचालन डिकर सिंह पडियार ने किया।
कार्यक्रम में तारा सिंह, रजनी पांडे, पूर्णिमा कांडपाल, उमा कार्की, डिकर सिंह पडियार सहित कई शिक्षक व शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।




