BIG BREAKING : रेलवे बनभूलपुरा मामले की सुप्रीम सुनवाई टली ..

खबर शेयर करें -

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई एक बार फिर आज टल गई है। बड़े मुद्दों पर सुनवाई लंबी चली जिसके चलते बनभूलपुरा मामले की सुनवाई नहीं हो पाई। अब अगली संभावित सुनवाई 16 दिसम्बर को होगी।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण की आज (10 दिसंबर) सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था। पिछली सुनवाई 2 दिसंबर को भी लंबी दलीलों के कारण पूरी नहीं हो पाई थी। आज मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान और न्यायमूर्ति नोंग्मीकाम कोटिश्वर सिंह की तीन सदस्यीय बेंच को करनी थी।

सुनवाई के मद्देनज़र हल्द्वानी खासतौर पर बनभूलपुरा में पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की। क्षेत्र को संवेदनशील घोषित करते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ाई गई है और हर आने-जाने वाले की सघन जांच की जा रही है।

पुलिस ने फ्लैग मार्च कर शांति का संदेश भी दिया।
सोशल मीडिया पर भी नैनीताल पुलिस सतर्क है और भ्रामक/भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News