हल्द्वानी सेक्स रैकेट केस में बड़ा एक्शन… राहुल जायसवाल गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में चर्चित सेक्स रैकेट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी राहुल जायसवाल को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, 11 जून 2026 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने छापेमारी कर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। मामले में थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 196/2026 के तहत अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी मामले में फरार चल रहे 38 वर्षीय राहुल जायसवाल को 24 जुलाई 2026 को जजी कोर्ट तिराहा, हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News