हल्द्वानी के गौलापार खेड़ा में जमीन विवाद को लेकर भुवन चंद्र का धरना समाप्ति प्रशासन के हाथ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में गौलापार खेड़ा निवासी भुवन चंद्र बृजवासी अपने परिवार के साथ पिछले सात दिनों से धरने पर हैं। उन्होंने बताया कि साल 1976 में उनके दादा ने खेड़ा क्षेत्र में दो बीघा जमीन खरीदी थी, जिस पर वे आज भी कब्जा कास्त कर रहे हैं।

हालांकि, कुछ वर्षों पहले जब उन्होंने अपनी जमीन का माप कराया, तो पता चला कि उसमें लगभग 1300 स्क्वायर फीट जमीन कम निकली है। इस समस्या ने उनके मन में चिंता और असंतोष पैदा कर दिया है। इस विवाद को लेकर वे कई बार परगना अधिकारी कार्यालय का दौरा कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी जमीन का सही माप नहीं हो पाया है।

चार वर्षों से अधिक का समय बीत जाने के बाद, जब उन्हें परिवार सहित धरने पर बैठे तो नैनीताल लाइव ने उनकी समस्या प्राथमिकता से उठाया। जिसके बाद सोमवार को प्रशासन ने उनकी जमीन की पैमाईश करा दी है। अब भुवन को उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा और खूंटे बंदी की आस शेष रह गई है। प्रशासन की कार्यवाही से भुवन और उनके परिवार में संतोष जगाया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News