हल्द्वानी सीआरसी में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण परीक्षण कैंप लगा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिला नैनीताल में समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में एक दिवसीय “सहायता उपकरण परीक्षण कैंप” का आयोजन किया गया। इस कैंप का शुभारंभ ब्लॉक परियोजना अधिकारी तारा सिंह और समन्वयक मदन मोहन जोशी ने दीप प्रज्वलित करके किया।

कैंप में ब्लॉक परियोजना अधिकारी तारा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की सहायता उपकरणों का चयन करना, उनका स्वास्थ्य परीक्षण करना और उन्हें विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए विद्यालयों में एस्कॉर्ट मानदेय, छात्रवृत्तियों, रैंप – रेलिंग की सुविधाएं, विशेष टॉयलेट्स, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और सहायक उपकरणों की प्रदान की जा रही है।

कैंप में भारत सरकार की संस्था “एलिमको कानपुर” के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने, जिनमें डॉ. अब्दुल रहमान, डॉ. अमित मौर्य और एक्सपर्ट शुभांशु सक्सेना शामिल थे, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और 87 विभिन्न सहायता उपकरणों के लिए चयनित किया गया। जिला समन्वयक श्री मदन जोशी ने जानकारी दी कि जल्द ही इन सहायता उपकरणों का वितरण किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. बी. एस. सामंत (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ. विनय जोशी (नेत्र रोग विशेषज्ञ), और डॉ. शुभम वर्मा (ईएनटी) ने भी अपनी टीम के साथ कैंप में दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर 31 बच्चों के विकलांगता प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई

कैंप में 81 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। समाज कल्याण विभाग की टीम ने दिव्यांग बच्चों के माता-पिता को विभिन्न छात्रवृत्तियों, पेंशन, बस पास और रेलगाड़ी पास की सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। सीआरसी नगर क्षेत्र समन्वयक हरीश बिष्ट ने शिक्षा विभाग में संचालित दिव्यांग बच्चों के लिए गृह आधारित शिक्षण की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में शिक्षकों और समुचित अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें हरीश बिष्ट, गीता आर्य, राजीव लॉरेंस, अफरोज बानो, उमेश जोशी, कमलेश रावत, योगेश भट्ट, प्रेमा शैल, दिव्या रावत, गिरजा शंकर लोशाली, ज्योत्सना जोशी, भारती रावत, वरुणा टम्टा, विनीता दिवाकर, मंजू, लक्ष्मी, उस्मान अंसारी, मोहम्मद अल्फेज प्रमुख रूप से उपस्थित थे। यह आयोजन दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण और उनकी सक्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News