Nainitallive
हल्द्वानी में हज यात्रा 2026 पर जाने वाले यात्रियों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग और टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय में आयोजित हुआ।
पहले दिन जनपद नैनीताल और अल्मोड़ा के कुल 173 में से 101 हज यात्रियों की जांच और टीकाकरण सफलतापूर्वक किया गया, जबकि शेष यात्रियों की प्रक्रिया 2 अप्रैल को पूरी की जाएगी।
मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ अनिल कपूर डब्बू अध्यक्ष उत्तराखंड कृषि विपरण बोर्ड़ ने किया। इस मौके पर दिनेश आर्य उपाध्यक्ष राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण समिति।
खतीब अहमद अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य हज समिति, तरन्नुम खांन सदस्य उत्तराखण्ड राज्य हज समिति, शाहिदा सिराज सदस्य उत्तराखण्ड राज्य हज समिति, इसरार प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा।
अनवार खान मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा, मोहम्मद आरिफ अधिशासी अधिकारी उत्तराखण्ड राज्य हज समिति, मो0 अहसान हज अधिकारी उत्तराखण्ड राज्य हज समिति, अब्दुल कादिर , गुलशन एवं स्वास्थ्य विभाग और हज कमेटी की टीम टीकाकरण में मौजूद रहे।
हज यात्रियों को यात्रा से पहले आवश्यक स्वास्थ्य जांच, वैक्सीनेशन और जरूरी सलाह दी गई, ताकि उनका सफर सुरक्षित और बेफिक्र रहे।
Hajj2026
HaldwaniNews
HajjVaccination
UttarakhandHealth
HajjPreparation





