ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले बंद रहेंगे सभी स्कूल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जारी भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 21 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे के आदेशानुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ समस्त आंगनबाड़ी केंद्र 21 जुलाई को बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अत्यधिक तीव्र वर्षा की संभावना जताई है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Breaking News