Alert Police Clear the Way_नैनीताल-ज्योलीकोट रूट बहाल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/नैनीताल।लगातार हो रही बारिश के बीच नैनीताल-ज्योलीकोट मार्ग पर अचानक मलबा आने से यातायात थम गया। दो गांव के पास सड़क पर मलबा आने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही ज्योलीकोट पुलिस ने बिना देर किए मोर्चा संभाला।

हाईवे पेट्रोल-3 पर तैनात कांस्टेबल अनूप सिंह और कांस्टेबल प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से मलबा हटवाकर रास्ता साफ कराया। पुलिस की तत्परता से कुछ ही समय में यातायात दोबारा सुचारू हो गया और संभावित लंबे जाम से भी लोगों को राहत मिली।

बारिश के बीच पुलिसकर्मियों की इस मुस्तैदी से राहगीरों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने मौके पर त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की सराहना की।

Nainital_haldwani

Jyolikot

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News