हल्द्वानी: PWD गेस्ट हाउस में शराब और जुआं,सांसद भट्ट ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को ताकत देने के इरादे से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी में एक बड़ा कदम उठाया। अजय भट्ट एम.बी. कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ठंडी सड़क स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) के गेस्ट हाउस में अधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही गेस्ट हाउस के कमरे का दरवाजा खुला, वहां का नजारा देखकर वे चौंक गए।

गेस्ट हाउस में फैली थी अव्यवस्था, शराब की खाली बोतलों और ताश की गड्डियों से भरा था कमरा

कमरे के भीतर शराब और बियर की खाली बोतलें, सिगरेट के खोखे, ताश की गड्डियां और जगह-जगह फैला कूड़ा मिला। सांसद अजय भट्ट इस अव्यवस्था को देखकर बेहद नाराज हो गए। उन्होंने तुरंत अन्य कमरों का भी निरीक्षण किया, जहां स्थिति कुछ अलग नहीं थी। सभी कमरों में गंदगी और नशे से जुड़ी चीजें पाई गईं। यह देखकर सांसद ने मौके पर ही सख्त रुख अपनाते हुए तुरंत कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को फोन कर इस पूरे मामले की जानकारी दी और नाराजगी जताई।

सख्त कार्रवाई के निर्देश, तहसीलदार मौके पर पहुंचीं

सांसद अजय भट्ट के संज्ञान में लाए जाने के बाद प्रशासन भी हरकत में आया। हल्द्वानी की तहसीलदार मनीषा बिष्ट तत्काल मौके पर पहुंचीं और गेस्ट हाउस की स्थिति का जायजा लिया। सांसद ने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार नशे के खिलाफ ‘जिरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रही है और इस तरह की गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, चाहे वह कोई सरकारी परिसर ही क्यों न हो।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News