रामनगर में अवैध मज़ारों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, तीन ढांचे ध्वस्त..

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध मजारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को ढेला और ढिकुली इलाकों में बनी तीन मज़ारों को ध्वस्त कर दिया। ये मजारें अशोका टाइगर ट्रेल, कॉर्बेट व्यू और ला पर्ल रिसॉर्ट परिसरों में अवैध रूप से बिना अनुमति बनाई गई थीं।

एसडीएम प्रमोद कुमार की अगुवाई में राजस्व, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

स्थानीय लोगों ने इस कदम का समर्थन करते हुए इसे कानून व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जरूरी बताया है। प्रशासन ने अन्य अवैध धार्मिक ढांचों की जांच भी शुरू कर दी है और जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News