उत्तराखण्ड के भीमताल में रात के अंधेरे में दो गुलदार घर के आगे से गुजरने के का वीडियो सी.सी.टी.वी.में नजर आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
नैनीताल जिले के भीमताल स्थित दुगशील क्षेत्र में 21 मार्च की रात सी.सी.टी.वी.में 2 वयस्क गुलदार टहलते हुए नजर आए। गुलदार रात दो बजे धीमी चाल में घर के बाहर से घूमते हुए ऊपर पहाड़ी की तरफ चढ़ गए। उनके चहलकदमी के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। भीमताल में गुलदार के इस तरह रिहायसी क्षेत्र में टहलने से क्षेत्रवासी भयभीत हैं।



