हल्द्वानी । राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित होली गायन प्रतियोगिता में शहर की 12 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में गीत संगीत, स्वांग (सामायिक मुद्दों पर हास्य व्यंग) प्रस्तुत किए गए। प्रत्येक टीम में 10 सदस्यों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में मल्टी टैलेंटेड ग्रुप बमौरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुर साधना संगीत ऊंचापुल (छोट बालिकाओं) की टोली ने द्वितीय स्थान तथा दीपा बेलवाल ग्रुप ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रगति महिला ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता में प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती फीस और गिरते शिक्षा स्तर पर आधारित स्वांग को सर्वाधिक सराहा गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष गजराज बिष्ट मेयर हल्द्वानी, ने महिलाओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को बच्चों को अधिक समय देना चाहिए ताकि वे नशे की ओर न जाएं, क्योंकि नारी ही समाज को एक नई दिशा दे सकती हैं।
राष्ट्र सेविका समिति ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर समिति की सभी बहनों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
