UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप_देखें मेरिट लिस्ट

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली :
देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में शुमार यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट आखिरकार घोषित कर दिया गया है। लाखों अभ्यर्थियों के लंबे इंतजार के बाद 6 मार्च 2026 को यह नतीजे जारी हुए, जिनमें देशभर के 958 प्रतिभाशाली उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।

इन सभी सफल अभ्यर्थियों के नामों की सिफारिश विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए की गई है, जिनमें इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) समेत ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ की अन्य प्रतिष्ठित सेवाएं शामिल हैं।

इस साल की परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में पहला स्थान (AIR-1) हासिल किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे देश के युवाओं को प्रेरणा देने का काम किया है।

टॉप-10 उम्मीदवारों की सूची

UPSC द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार सिविल सर्विस परीक्षा 2025 के टॉप-10 देखिए.

1.अनुज अग्निहोत्री- रोल नंबर: 1131589

2.राजेश्वरी सुवे एम – रोल नंबर: 4000040

3.अकांश ढुल – रोल नंबर: 3512521

4.राघव झुनझुनवाला – रोल नंबर: 0834732

5.ईशान भटनागर – रोल नंबर: 0409847

6.जिनिया अरोड़ा – रोल नंबर: 6410067

7.एआर राजा मोहिदीन – रोल नंबर: 0818306

8.पक्शल सेक्रेटरी – रोल नंबर: 0843487

9.आस्था जैन – रोल नंबर: 0831647

  1. उज्जवल प्रियंक – रोल नंबर: 1523945

हर साल की तरह इस बार भी पूरे देश की नजरें टॉप-10 सूची पर टिकी रहीं। इस सूची में जगह बनाना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम भी है।

वैकेंसी और कैटेगरी के अनुसार चयन

सरकार की ओर से इस वर्ष कुल 1087 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। फिलहाल UPSC ने 958 सफल उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की है।

कैटेगरी के अनुसार चयनित उम्मीदवारों का विवरण इस प्रकार है

जनरल (General) 317

EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) 104

OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) 306

SC (अनुसूचित जाति) 158

ST (अनुसूचित जनजाति) 73

युवाओं के लिए प्रेरणा

UPSC सिविल सर्विस परीक्षा केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के सपनों और संघर्ष की कहानी होती है। इस परीक्षा में सफलता पाने वाले अभ्यर्थी आने वाले समय में देश की प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे और नीति निर्माण से लेकर जमीनी स्तर तक विकास की दिशा तय करेंगे।

Breaking News