Update – उत्तराखंड में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित

खबर शेयर करें -

देहरादून – शासनादेश अपडेट

उत्तराखण्ड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पहले 31 मार्च 2026 को घोषित अवकाश को बदलते हुए अब 30 मार्च 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

शासन ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च 2026 को सभी सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे। यह संशोधन पूर्व अधिसूचना दिनांक 24 दिसम्बर 2025 में आंशिक बदलाव के रूप में लागू होगा, जबकि अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी।

यह निर्णय प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ पर्व की गरिमा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Breaking News