Nainitallive
हल्द्वानी
शहरी और ग्रामीण इलाकों में गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। कुमाऊँ मंडल विकास निगम के तहत संचालित गैस सेवाओं और इंडेन एजेंसियों ने 4 अप्रैल 2026 के लिए LPG होम डिलीवरी रोस्टर जारी कर दिया है।
इस रोस्टर के अनुसार FIFO (First In First Out) प्रणाली लागू रहेगी, यानी 26 मार्च 2026 तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही गैस सिलेंडर की डिलीवरी मिलेगी।
किन-किन एजेंसियों द्वारा होगी डिलीवरी?
काठगोदाम गैस सर्विस
हल्द्वानी गैस सर्विस
क्षितिज इंडेन गैस एजेंसी
आशीर्वाद इंडेन गैस एजेंसी
इन प्रमुख क्षेत्रों में होगी होम डिलीवरी
रोस्टर के अनुसार शहर और आसपास के कई इलाकों में गैस वितरण किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं।
रामपुर रोड, नवाबी रोड, नैनीताल रोड, आजाद नगर, लाल डांठ
कुसुमखेड़ा, हिम्मतपुर तल्ला-मल्ला, भगवानपुर, आदर्श नगर
काठगोदाम, भोटिया पड़ाव, आवास विकास, रानीबाग, शीशमहल
मंगल पड़ाव, समता आश्रम गली, हरिपुर, फत्ताबंगर, पदमपुर
सरस्वती विहार, मयूर विहार, नवीन मंडी, हल्दूचौड़, गौला गेट
अलकनंदा कॉलोनी, बोरा फार्म, दुर्गा कॉलोनी सहित कई अन्य क्षेत्र
जरूरी सूचना
केवल 26 मार्च 2026 तक की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को ही गैस मिलेगी।
डिलीवरी पूरी तरह होम डिलीवरी मोड में होगी।
उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि तय रोस्टर के अनुसार ही गैस प्राप्त करें।




