हल्द्वानी । रामनगर स्थित राज्य कर कार्यालय एवं आयकर कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में कार्यालय के अधिकारी, अधिवक्ता और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
ध्वजारोहण का कार्य आयकर आयुक्त अनिल सिंह, मिथेश्वर आनंद और अजय प्रकाश की मौजूदगी में विधिवत किया गया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया और संविधान के मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन मिथेश्वर आनंद ने किया।
ध्वजारोहण के दौरान रामनगर टैक्स बार के अध्यक्ष पूरन पांडेय और उपसचिव मनु अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए और गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसके मूल्यों की रक्षा हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर अध्यक्ष पूरन पांडेय और अजय प्रकाश ने देशभक्ति के गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया, जिन्हें उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल से दिनेश चंद्रा, विपिन कांडापाल, पर्यावरणविद अतुल मल्होत्रा, ऋषभ अग्रवाल, फिरोज अंसारी, मनोज बिष्ट, संजीव अग्रवाल, फैजूल हक, जफर आदि अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
