महिला दिवस पर आयोजित भव्य रैली में सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी । महिला दिवस के अवसर पर साथी संगठन द्वारा एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था की सभी शाखाओं के लगभग डेढ़ सौ सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ वार्ड संख्या 36 की सदस्य तनुजा जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली चंबल पुल, अटल पार्क से होते हुए दमुवादूंगा पनचक्की, अंत में पलक बैंक्विट हॉल तक आयोजित की गई।

रैली में उपस्थित तनुजा जोशी के अलावा साथी संस्था के संरक्षक लीलाधर पांडे, आनंद सिंह ठठोला और एन.बी. गुणवंत, अध्यक्ष क्रियाशाला आरपी सिंह, कमांडेंट कोस्टल गार्ड, ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर कई सकारात्मक सुझाव प्रस्तुत किए।

महिलाओं की ओर से नीमा जोशी, कमला तिवारी, आनंदी नेगी, बसंती जौहरी, बसंती अधिकारी, और प्रोफेसर श्रीमती धपोला ने भी अपने संबोधन में महिलाओं के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण विचार रखे।

साथी संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह भाकुनी, महासचिव लक्ष्मण सिंह गोनिया, कैशियर जे.एस. खोलिया, उपाध्यक्ष डीडी शर्मा और पहलवान मंगत राम गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस कार्यक्रम में अन्य महिला संगठनों ने भी भाग लिया और मंच पर अपने विचार साझा किए, जिसे उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यह रैली महिलाओं के सशक्तिकरण और उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Breaking News