हल्द्वानी नैनीताल भीमताल के खूबसूरत लोकेशन्स पर इन दिनों हिंदी फीचर फिल्म कसाईबाड़ा की शूटिंग तेजी से चल रही है। रॉक रॉकस्टार 7 क्रिएशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता पवन सिंह हैं, जबकि निर्देशक फैजल रियाज हैं। मुख्य भूमिकाओं में अभिनेत्री काजल पाठक और अभिनेता आशुतोष शुक्ला नजर आ रहे हैं।
फिल्म के कई गीत भीमताल के ताल पर फिल्माए गए। अभिनेत्री काजल पाठक ने नैनीताल भीमताल आदि लोकेशन की तारीफ किया इस मौके पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के पू. सदस्य, निर्माता-निर्देशक विक्की योगी भी शूटिंग स्थल पर मौजूद रहे । उन्होंने निर्माता पवन सिंह को मानव विकास सेवा संस्थान की कोषाध्यक्ष साक्षी बेलवाल द्वारा निर्मित मफलर पहनकर स्वागत किया इस अफसर पर संस्थान की सचिव पूनम चंद्र भी मौजूद रही और योगी ने निर्माता पवन सिंह एवं निर्देशक फैजल रियाज को स्थानीय लोकेशन परमिशन और फिल्म नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
निर्देशक फैजल रियाज ने बताया कि 2 दिन फिल्म की शूटिंग और चलेगी और उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित एक बेहतरीन कहानी वाली फिल्म की शूटिंग यहां शीघ्र होगी। शूटिंग के दौरान पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला, खासकर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव और उनकी टीम का। निर्माता पवन सिंह ने सहयोग के लिए उनका एवं एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश में भी फिल्म “कसाई बाड़ा” का फिल्मांकन किया गया है यह फिल्म उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता को भी बड़े पर्दे पर उकेरेगी, जो दर्शकों के लिए रोचक होगी।
