पंगोट की गहरी खाई में गिरे भुवन को SDRF ने निकाला_लेकिन जान नहीं बच पाई..

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड में #नैनीताल की #पंगोट रोड में गहरी खाई में गिरे व्यक्ति का कठिन रैस्क्यू कर एस.डी.आर.एफ.ने अस्पताल पहुंचाया। भुवन को अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

  नैनीताल से किलबरी पंगोट रोड में एक युवक के खाई में गिरने की सूचना के बाद मल्लीताल पुलिस, दमकल विभाग और एस.डी.आर.एफ.टीम मौके के लिए रवाना हो गई। घटनास्थल में स्थानीय युवाओं का भी जमावड़ा लग गया। गहरी खाई में गिरे युवक को निकालने के लिए रैस्क्यू अभियान चलाया गया। 

काली अंधेरी रात और घना जंगल होने के कारण खाई में गिरे युवक को तलाशने में कई मुश्किलें आई। शाम लगभग 7:30 बजे आपदा प्रबंधन नैनीताल को सूचना मिलने के बाद रैस्क्यू टीमें घटनास्थल पहुंची और ऑपरेशन शुरू किया गया। एस.डी.आर.एफ.के उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने विषम परिस्थितियों में तत्काल रैस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

स्थानीय युवाओं ने रैस्क्यू में जमकर सहयोग दिया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से घायल भुवन कुमार आर्य को स्ट्रैचर में रखकर निकाला। खाई से घायल भुवन को सड़क तक लाया गया जहां से उन्हें सीधे एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने भुवन को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है नैनीताल निवासी 34 वर्षीय भुवन अपने 6 साथियों के साथ पिकनिक मनाने गए थे।

Breaking News