ब्रेकिंग न्यूज़( शौऐब खान,नैनीताल):- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंचीं धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी के दर्शन किये। भारी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति ने सम्पूर्ण मंदिर के दर्शन किये। सुरक्षा के मद्देनजर कैंची धाम में कुछ समय के लिए भक्तों का प्रवेश बन्द कर दिया गया था। राष्ट्रपति के दर्शन के बाद मंदिर को भक्तों के दर्शनों के लिए खोल दिया जाएगा।
इसके पश्चात, राष्ट्रपति कुमाऊं विश्वविधालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शिरकत कर मैडल विजेताओं को पुरस्कृत करेंगी। इस दौरान उनके साथ ऊत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.)गुरमीत सिंह, आयुक्त, आई.जी., डी.एम.और एस.एस.पी.समेत केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसी मौजूद रही।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर राष्ट्र की सुख-शांति की कामना की
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातः कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल बाबा नीब करौरी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।
मंदिर आगमन पर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने माननीय राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत उपस्थित रहे।
ऐतिहासिक राजभवन नैनीताल के मुख्यद्वार का किया शिलान्यास
मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी मौजूद रहे। ऐतिहासिक राजभवन स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मुख्य द्वार का शिलान्यास किया गया। राजभवन के मुख्य द्वार का यह शिलान्यास इस धरोहर के संवर्धन और संरक्षण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
राजभवन नैनीताल, जो विगत 125 वर्षों से उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक, प्रशासनिक और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक रहा है, आज भी अपनी स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत के लिए अद्वितीय स्थान रखता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
