नैनीताल रोड पर ब्रेक फेल होने से हादसा, पुलिस ने बचाई घायलों की जान..

खबर शेयर करें -

नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर ग्राम नलनी के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना ने हड़कंप मचा दिया। शाम लगभग 7 बजे अर्टिगा (संख्या HR51CE1024) वाहन, जो नैनीताल से कालाढूंगी जा रहा था, का ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह वाहन पलट गया। हादसे के दौरान वाहन में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मंगोली पुलिस चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय जनता की मदद से सभी घायलों को निजी वाहन से तुरंत कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की तत्परता और तत्काल मदद के कारण घायलों की जान बचाई जा सकी।

घायलों की सूची –

दीपाक्षी शर्मा (पत्नी अमित शर्मा, उम्र 40 वर्ष) – कृष्णा नगर, गाजियाबाद
अंबिका शर्मा (पुत्री श्री शिव शर्मा, उम्र 16 वर्ष) – कृष्णा नगर, गाजियाबाद
रचित शर्मा (पुत्र श्री शिव शर्मा, उम्र 19 वर्ष) – कृष्णा नगर, गाजियाबाद
अमित शर्मा (पुत्र श्री रोहिताश शर्मा, उम्र 42 वर्ष) – कृष्णा नगर, गाजियाबाद
पारुल शर्मा (पुत्री विकास शर्मा, उम्र 25 वर्ष) – दिल्ली
हेमा शर्मा (पत्नी श्री विकास शर्मा, उम्र 48 वर्ष) – दिल्ली
कार्तिक शर्मा (पुत्र श्री विकास शर्मा, उम्र 23 वर्ष) – दिल्ली
जीतराम (पुत्र श्री ठाकुर राम, चालक, उम्र 45 वर्ष) – फरीदाबाद, हरियाणा

Breaking News