हल्द्वानी में 9 मार्च को होगी पहाड़ी स्वाभिमान रैली, मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का बर्खास्तगी की मांग

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। आज हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर स्पष्ट किया गया कि मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर एक “पहाड़ी स्वाभिमान रैली” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे।

पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की वर्तमान स्थिति को लेकर अब एक और बड़े आंदोलन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “जनता को पहाड़ विरोधी मानसिकता के विरुद्ध एकजुट होने की आवश्यकता है। देवभूमि में ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है जो हमारी अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों के साथ छेड़खानी कर रहे हैं।”

यूकेडी के नेता सुशील उनियाल और राज्य आंदोलनकारी संगठन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने भी इस आशय को दोहराया।

समाजसेवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट, वंदेमातम ग्रुप के अध्यक्ष शैलेन्द्र दानू, एकम दल भारत के भगवंत राणा, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु, युवा एकता मंच के पीयूष जोशी, और आरम्भ संस्था के राहुल पंत ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी, क्योंकि पहाड़ियों का धैर्य अब टूट चुका है। उन्होंने लोगों को सड़कों पर उतरकर जवाब और हिसाब मांगने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

यह रैली सुबह 11 बजे बुद्ध पार्क में एकत्रित होकर कमिश्नर ऑफिस तक जाएगी। विभिन्न संगठनों जैसे उत्तराखण्ड क्रांति दल, राज्य आंदोलनकारी संगठन, एकम सनातन दल, महिला मंच, भैरव सेना, देवसेना संगठन, पूर्व सैनिक संगठन, अधिवक्ता संगठन, युवा एकता मंच, स्वराज हिन्दू फौज, छात्र संगठन, व्यापार संगठन, वंदेमातम ग्रुप, और आरंभ संस्था ने इस रैली का समर्थन किया है।

प्रेस वार्ता में विनोद शाही, अर्जुन बिष्ट, कमल जोशी, पियूष जोशी, मोहन कांडपाल, भगवंत राणा, कमलेश खंडूरी, कमलेश जेठी, और विनोद नेगी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Breaking News