नैनीताल – न्यायलयों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

खबर शेयर करें -

ब्रेकिंग :- उत्तराखण्ड में नैनीताल के न्यायालयों को एक बार फिर धमकी भरा ई मेल आने से सनसनी। इस बार मेल में बम विस्फोट के तौर तरीकों के साथ लगाए गए अलग अलग बमों के ब्यौरे दिए गए हैं। मेल में ये भी कहा गया है कि उनका संदेश देने के लिए नैनीताल का न्यायालय सबसे सरल टारगेट है। इससे पहले एक मेल 16 फरवरी को सरकारी ई मेल पर इसी तरह आया था।

उत्तराखंड के टिहरी और नैनीताल की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा मैसेज जिला जज की आधिकारिक मेल पर आया है। सभी न्यायाधीशों, वकीलों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को दी गई धमकी में सुबह 11:15 बजे का समय दिया गया था, जिसे देखते हुए पुलिस बेहद कम समय में पूरे परिसर की सघन जांच की। कोर्ट के कमरों, गलियारों, पार्किंग और आसपास की झाड़ियों की गहराई से तलाशी ली जा रही है।

संदिग्ध वस्तुओं पर पैनी नजर रखी जा रही है। कल भी इसी तरह की धमकी मिलने के बाद उत्तराखंड की 4 कोर्ट्स में अलर्ट जारी किया गया था। जानकारी के मुताबिक, आज जिला जज के कार्यालय ईमेल एड्रेस पर सुबह 7:11 पर मेल आई में कोर्ट परिसर में सी4 RDX से बने बम पूर्व में ही स्थापित किए जाने और 11:15 पर इनके फटने की बातें कही गई है।

ईमेल मिलने के बाद एक बार फिर कोर्ट परिसर में अफरा तफरी का माहौल है। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता परिसर के निरीक्षण में जुटा हुआ है। इस बार हमले की जिम्मेदारी तमिल टाइगर ऑफ ईलम और पाकिस्तान आईएसआई द्वारा ली गई है।

Breaking News