गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन हल्द्वानी के निर्विरोध अध्यक्ष लीलाधर पांडे चुने गए

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की मासिक बैठक लीलाधर पांडे की अध्यक्षता में अरुणोदय धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक का संचालन महासचिव विजय तिवारी ने किया।

बैठक में महासचिव ने बताया कि इस कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्षों से अधिक का हो चुका है, जिसके चलते यह बैठक कार्यकारिणी की अंतिम बैठक है। पूर्व निर्धारित एजेंडानुसार, अध्यक्ष लीलाधर पांडे ने वार्षिक गतिविधियों पर चर्चा के बाद कार्यकारिणी को विधिवत रूप से भंग करने की घोषणा की।

सदन में उपस्थित सदस्यों ने सशक्त और पारदर्शी कार्यकारिणी गठित करने की मांग की। इस बीच आरएस कैड़ा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया और उनके निर्देशन में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

चुनाव में लीलाधर पांडे अध्यक्ष एवं विजय कुमार तिवारी महासचिव पद पर पुनः निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवगठित कार्यकारिणी में निम्नलिखित सदस्यों को चुना गया:

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: नवीन चंद जोशी
  • उपाध्यक्ष (महिला): धर्मा नेगी
  • उपाध्यक्ष (पुरुष): बी.के. मिश्रा
  • कोषाध्यक्ष: भुवन चंद्र पांडे
  • संप्रेषण: रमेश चंद पांडे, जगदीश चंद्र आर्य
  • संयुक्त मंत्री: के.के. तिवारी, ललितमोहन पांडे
  • संगठन मंत्री: भुवन चंद्र पांडे, राजेंद्र सिंह बोरा
  • मीडिया प्रभारी: मोहन सिंह रावत
  • सलाहकार: रविंद्र सिंह कैड़ा, एम.एल. शाह

चुनाव अधिकारी द्वारा निर्वाचन की विधिवत घोषणा की गई और सदन को सूचित किया गया कि नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आगामी बैठक में किया जाएगा।

Breaking News