Nainital – बारिश के दौरान भवाली बायपास पर भूस्खलन_Video

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के नैनीताल में बुधवार को हुई बारिश के दौरान भवाली बायपास सैनिटोरियम तिरछाखेत मार्ग में लाइव भूस्खलन कैमरे में कैद हुआ है। मलुवा आने से बायपास में यातायात बाधित हो गया।

 भवाली सैनिटोरियम से तिरछाखेत मार्ग में दोपहर के समय पहाड़ी से रुक-रुककर मलुवा गिरने लगा।वहां मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया। इस दौरान बाईपास मार्ग में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। कतार लंबी होने के बाद पुलिस ने इस मार्ग के वाहनों को में यातायात भवाली शहर होते हुए जाने की सलाह दी। 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार मलवा हटाने के लिए जे.सी.बी.मौके पर भेजी जा रही है। नैनीताल और आसपास मंगलवार रात 3 बजे से हो रही बरसात के कारण एक्का दुक्का जगह पहाड़ी से मलुवा आ गया। बाईपास पर हुए इस भूस्खलन का वीडियो अब वाइरल हो रहा है।

Breaking News