हल्द्वानी। काठगोदाम में आज गोल्ज्यू बैंक्वेट में नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नीरज बिष्ट ने प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह पिछले 17 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए हैं और भविष्य में काठगोदाम मंडल को उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ मंडल बनाने के लिए कार्य करेंगे।

इस समारोह में प्रदेश महामंत्री भाजपा राजेंद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, हरीश पांडे, भुवन जोशी, किशोर जोशी, मुन्नी बिष्ट, विक्रम अधिकारी, अंशुल पांडे, अंजू जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
