महिला पर्यटक के साथ शर्मनाक वारदात करने वाला हल्द्वानी का टैक्सी चालक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के नैनीताल घूमने आई युवती के साथ टैक्सी ड्राइवर ने की ज्यादती के 10 घंटे में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी 39 वर्षीय चालक हल्द्वानी मे मुखानी का निवासी दीपक बोरा बताया गया है।

तल्लीताल थाने में दी शिकायत के अनुसार, युवती बीती 5 तारीख की रात दिल्ली से देहरादून होते हुए हल्द्वानी पहुंची तो उसे नैनीताल पहुंचने के लिए एक टैक्सी की। टैक्सी चालक उन्हें नैनीताल को लेकर चला लेकिन, नैनीताल से 11 किलोमीटर पहले मुख्य मार्ग से डाइवर्ट कर पटवाडांगर की तरफ ले गया।

यहां चालक ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और उसका मोबाइल फोन लूट लिया, ताकि वो किसी को सूचना न दे सके। महिला किसी तरह अपनी अस्मत बचाकर जंगल में भाग गई। रातभर जंगल में भटकने के बाद युवती किसी तरह घने जंगल से होते हुए मुख्य मार्ग(एन.एच.)में पहुँची। राष्ट्र राजमार्ग में गांव की महिला मिलने के बाद पीड़िता ने तल्लीताल थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेन्सिक टीम ने निरीक्षण किया और साक्ष्य संकलन किये। युवती का स्थानीय बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल में मैडिकल कराया गया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में अपराध संख्या 11/2026 धारा 64/309(6)/137 बी.एन.एस.में मुकदमा दर्ज किया गया।

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.मंजुनाथ टी.सी.ने घटना की गंभीरता को देखते हुए एस.पी.सिटी डॉ.जगदीश चंद्र को शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष तल्लीताल के नेतृत्व में टीम ने सी.सी.टी.वी.कैमरों की मदद से वाहन संख्या UK04TB 5500 वैगन आर और उसमें लगे

जी.पी.एस.सिस्टम से चालक दीपक सिंह बोरा को पाइन्स-भवाली रोड से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर पीड़िता का लूटा हुआ मोबाइल फोन(Vivo Y100) बरामद किया गया और घटना में इस्तेमाल किया वाहन कब्जे में लिया।

Breaking News