हल्द्वानी में कुमाऊँ (बरार) के पूर्व सैनिकों का भव्य मिलन समारोह आयोजित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में 2 कुमाऊँ (बरार) के पूर्व सैनिकों द्वारा 25 फरवरी 2026 को सिंदूर बैंकट हॉल में पूर्व सैनिक मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल अजीत मेहरा रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सूबेदार जगत सिंह, श्री सुरेंद्र सिंह नगरकोटी, कैप्टन त्रिलोक सिंह, कैप्टन गिरधर सिंह, तेज सिंह बसेरा, कैप्टन गोविंद सिंह, चन्दन सिंह अधिकारी एवं कैप्टन प्रमोद कर्नाटक द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात हल्द्वानी बरार पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह नगरकोटी ने स्वागत भाषण देते हुए मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में वीर नारियों को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कैप्टन होशियार सिंह एवं तेज सिंह बसेरा ने बटालियन की गौरवपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वहीं कैप्टन शेखर चंद्र एवं शिवराज सिंह द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांध दिया।

इस अवसर पर कैप्टन चंचल सिंह, कैप्टन पान देव खोलिया, सूबेदार रमेश सिंह, सूबेदार विक्रम सिंह, कैप्टन ललित सिंह, सूबेदार केदार सिंह, मोहन सिंह, मनोहर सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

समारोह ने पूर्व सैनिकों के बीच आपसी एकता, सम्मान और देशभक्ति की भावना को और सुदृढ़ किया।

Breaking News