गौलापार के किसानों ने किया श्रमदान, सिंचाई नहर पानी न आने बैराज में किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। गौलापार की नहर में लंबे समय से पानी की कमी से प्रभावित किसान एकत्रित होकर गौला बैराज पहुंचे। किसानों का कहना है कि नहर में पानी की कमी के कारण उनकी फसलें, जैसे गेहूं, प्याज, लहसुन और टमाटर, सुख रही हैं।

जांच करने पर पता चला कि गौला बैराज से गौलापार जाने वाली नहर में कूड़ा फंसने के कारण पानी की मात्रा कम हो गई थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए किसानों ने आक्रोश प्रकट किया और विभाग के खिलाफ नारे लगाए।

किसानों ने फिर स्वयं श्रमदान करने का निर्णय लिया और मिल-जुलकर नहर से कूड़ा निकाला। इस प्रयास से नहर में पानी की मात्रा बढ़ गई। श्रमदान में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट, चंदन राणा, देवेंद्र रवाल, पालू राणा, चंदन सिंह, गोविंद ओली, कमल राणा, हरीश पलड़िया, जगदीश सिंह बिष्ट, धरम सिंह होली, प्रकाश चंद्र पलड़िया, सुरेश सिंह राणा, और जीवन सिंह रवाल समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

किसानों की इस सामूहिक सेवा कार्य ने उनकी फसलों की सुधरती स्थिति को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।

Breaking News