हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति हल्द्वानी की बैठक समिति के सभागार (पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय भवन) में वरिष्ठ नेता भगवती बिष्ट की अध्यक्षता में और महामंत्री डी.के. पांडे के संचालन में संपन्न हुई। इस बैठक में समिति के पिछले माह की कार्रवाई की पुष्टि के साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक का मुख्य विषय रहा 1 अक्टूबर को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस का आयोजन। चूंकि यह तिथि रामनवमी पर्व के कारण दिनभर व्यस्तता रहती है, इसलिए इस वर्ष इस दिन का कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से समिति के सभागार में आयोजित किया जाएगा। सभी समिति सदस्यों से आयोजन में पूर्ण सहभागिता का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवीन चंद्र वर्मा, माननीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक परिषद (राज्य मंत्री प्रतिष्ठा), होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश चंद्र मठपाल, पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति, उपस्थित रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल, डॉ. हरिश्चंद्र पंत, का स्वागत भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के श्रेष्ठ कार्य करने वाले पाँच सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही कविता पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यक्रम को सफल बनाने की व्यवस्था की गई है, और अंत में जलपान की भी व्यवस्था होगी।
दूसरे विषय पर चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि समाज कल्याण विभाग से विलंब से प्राप्त प्रस्ताव के कारण 4 अक्टूबर को मनाए जाने वाला अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन सम्मान दिवस इस बार संभव नहीं हो पाएगा। समिति ने इस संबंध में आवश्यक विचार विमर्श किया।
बैठक में समिति की स्थाई सदस्यता प्राप्त करने वालों का भी स्वागत किया गया, जिनमें जगन्नाथ पपनोई, डॉ. बहादुर सिंह कालाकोटी, अनिल कुमार गुप्ता, मीरा श्रोतिया आदि प्रमुख हैं। बैठक के अंत में अध्यक्ष भगवती बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया और राष्ट्रीय गान के साथ बैठक का समापन किया।
इस अवसर पर कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें राजेंद्र सिंह ऐरी, दया किशन बल्यूटिया, पी.एस. जंतवाल, आनंद सिंह भाकुनी, आनंद सिंह ठठोला, एन.सी. तिवारी, ललित मोहन लोहनी, रेवेओ एच.पी. जोसेफ, दिनेश चंद्र पंतोला, डॉ. शिव दत्त तिवारी, मोहन चंद्र बुडलाकोटी, भैरव दत्त जोशी, विष्णु सिंह रावत, ए. डी. डोर्वी, श्री शंकर दत्त तिवारी, पी.एस. गिना, श्रीमती सरोज तिवारी, नीरू धवन आदि शामिल रहे।
