हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी के प्रांगण में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार के नेतृत्व में जारी अनिश्चितकालीन धरना आज नौवें दिन भी जारी रहा। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मुख्य मांगों को लेकर आंदोलन किया है, जिनके समाधान हेतु अधिकारियों से वार्ता की गई।
दिनांक 12 जून 2025 को उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग हल्द्वानी पहुंचे थे, जिन्होंने नगर निगम हल्द्वानी में समीक्षा बैठक के दौरान आंदोलन कर रहे कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें ज्ञापन सौंपा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगें जल्द पूरी की जाएं। संगठन मंत्री अमित कुमार व सहयोगियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने अपनी निम्न मांगे राखी हैं..
- सभी अस्थाई कर्मचारियों के एक वर्ष का जमा एरियर भुगतान किया जाए।
- प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षकों की वरिष्ठता व योग्यता के आधार पर नियुक्ति की जाए।
- मौहल्ला स्वच्छता समिति में स्थायी व जरूरतमंद लोगों को भर्ती किया जाए।
- सभी अस्थाई कर्मचारियों को ई.पी.एफ. का लाभ 2011 से प्रदान किया जाए।
और भी कई मांगें हैं, जिनके निराकरण तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने में संगठन के प्रमुख सहयोगी विजय पाल, विश्वास, राजेश (खन्ना), लक्की, रवि चिंडालिया, रोहित मसीह, विजय, विरेन्द्र, संजू, मुकेश, सुशीला, अनिता सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। संगठन संबंधित अधिकारियों से जल्द सकारात्मक वार्ता की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।