देहरादून: धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

खबर शेयर करें -

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। लोकभवन में आयोजित गरिमामयी समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पांच विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूरा कार्यक्रम सादगी और अनुशासन के साथ महज 15 मिनट में संपन्न हुआ।

इन नेताओं को मिला मंत्री पद

मंत्रिमंडल में शामिल किए गए

मदन कौशिक

प्रदीप बत्रा

खजान दास

राम सिंह कैड़ा

भारत सिंह चौधरी

विशेष रूप से भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ लेकर समारोह को अलग पहचान दी।

सभी रिक्त पद हुए भरे

इस विस्तार के साथ ही मंत्रिमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे सभी पांच पद भर दिए गए हैं।

पहले से तीन पद रिक्त थे, जबकि स्वर्गीय चंदन रामदास के निधन और प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद दो और पद खाली हो गए थे।

संतुलन और प्रदर्शन पर आधारित चयन_ मंत्रियों का चयन पिछले चार वर्षों के कार्यों और प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

इसके साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रीय संतुलन, सामाजिक एवं जातीय संतुलन और युवा और प्रतिनिधित्व।
इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नई टीम तैयार की गई है। बताया जा रहा है कि इस सूची को अंतिम रूप अमित शाह के हरिद्वार दौरे के दौरान दिया गया।

सरकार अब जल्द ही निगमों, बोर्ड और आयोगों में भी नियुक्तियां कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक करीब दो दर्जन पदों पर दायित्वधारी बनाए जाने की तैयारी है।

Breaking News