हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर सांडों का जानलेवा टकराव_thar वाला बाल-बाल बचा..Video

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी

हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर दो सांडों की खतरनाक भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना लालकुआं स्थित अवंतिका मंदिर के पास की है, जहां अचानक सड़क किनारे शुरू हुई लड़ाई देखते ही देखते हाईवे के बीचों-बीच पहुंच गई।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों सांड तेज रफ्तार से एक-दूसरे पर हमला करते हुए सड़क के बीच आ गए। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक थार कार उनकी चपेट में आते-आते बची। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल ब्रेक लगाए, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। कार सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना के दौरान हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों की रफ्तार थम गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे और बाजार क्षेत्रों में आवारा व बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। पूर्व में भी इस मार्ग पर मवेशियों के कारण हादसे हो चुके हैं।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और आवारा पशुओं के नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Breaking News