चैंपियन भारत ने जीता T20 वर्ल्ड कप_ फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराया

खबर शेयर करें -

Nainitallive

क्रिकेट जगत में भारत ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने ICC Men’s T20 World Cup के फाइनल में शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया जिसमे न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और शानदार स्ट्रोक प्ले के दम पर 256 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया। पूरे मैच में भारतीय बल्लेबाजी का दबदबा साफ दिखाई दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ और आक्रामक गेंदबाजी के साथ लगातार विकेट झटकते हुए कीवी बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया।

तेज और कसे गेंदबाजी स्पेल के चलते न्यूजीलैंड की टीम पूरे मैच में दबाव में रही और लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंच सकी।

न्यूजीलैंड की पूरी बल्लेबाजी 159 रन पर धराशाही हो गई।

वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी की रीड बुमराह का जादू एक बार फिर देखने को मिला हालांकि वह हैट्रिक से चूक गए।

इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में अपनी ताकत, संतुलन और टीमवर्क का बेहतरीन example सेट किया।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत से देशभर में जश्न का माहौल है और क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह पल गर्व और उत्साह से भरा हुआ है। 🏆🇮🇳

Breaking News