भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेली होली, होली के गीतों पर जमकर नाचे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। लक्ष्मी बैंकट हॉल, कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी में मनोज भट्ट पार्षद वार्ड 38 और नवीन भट्ट जिला महामंत्री भाजपा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अबीर, गुलाल और फूलों की होली खेली गई। साथ ही एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में होलियारों और मातृशक्ति द्वारा होली के सुंदर गीत प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री / सांसद अजय भट्ट रहे। इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, नवनियुक्त मेयर गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, विकास भगत, श्रीमती गीता ठाकुर, पूर्व ग्राम प्रधान मंजू भट्ट, निवर्तमान पार्षद प्रमोद तोलिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दर्मवाल, महेश शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, अजय राजौर, विजया लक्ष्मी चौहान, अल्का जीना, पूनम जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, प्रतिभा जोशी, कमल नयन जोशी, प्रताप बोरा, लाखन सिंह निगल्टिया, सचिन शाह, प्रदीप जनोटी, रवि कुरिया, चंदन सिंह टनवाल, चंद्र प्रकाश जोशी, नवल किशोर जोशी, पार्षद दीपक बिष्ट, नवीन चंद जोशी, मनोज जोशी, महेश खुल्बे, महेंद्र सिंह नेगी, सोबन सिंह नायक, गोपाल सिंह रावत, ममता भट्ट, विपिन पांडे, कंचन उप्रेती, योगेश तिवारी, हेमंत भट्ट, मोहन सिंह बिष्ट, मुकेश रघुवंशी, संजीव कुंवर और हिमांशु बिष्ट सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी, मातृशक्ति और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Breaking News