उत्तराखंड में SIR से पहले बिग अपडेट_सियासी हलचल तेज़..

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से पहले राजनीतिक दलों ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है। बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति को लेकर राज्यभर में तेजी देखी जा रही है, जहां अब तक 20 हजार से अधिक नियुक्तियां हो चुकी हैं।

BLA नियुक्ति में कौन कितना आगे?

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के प्रयासों के बाद:

भारतीय जनता पार्टी (BJP): 10,551 BLA

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress): 9,869 BLA

CPI(M): 326 BLA

बहुजन समाज पार्टी: 117 BLA

कुल मिलाकर राज्य में 20,863 BLA तैनात किए जा चुके हैं। प्रतिशत के हिसाब से भाजपा 89% और कांग्रेस 84% बूथ कवर कर चुकी है।

5 जिलों में शत-प्रतिशत नियुक्ति

राज्य के 13 में से 5 जिलों में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने सभी बूथों पर BLA तैनात कर दिए हैं। इससे इन क्षेत्रों में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में तेजी आने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में प्रक्रिया जारी है।

मतदाता सूची शुद्धिकरण में अहम भूमिका

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के अनुसार, SIR अभियान में BLA की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।वे बूथ स्तर पर मतदाताओं का सत्यापन,,नए नाम जोड़ना,,अपात्र नाम हटाना जैसे कार्यों में सहयोग करेंगे, जिससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके।

राजनीतिक सक्रियता चरम पर

SIR से पहले BLA नियुक्ति को लेकर जिस तरह की प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है, उससे साफ है कि आगामी चुनावों को लेकर सभी दल बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए हैं।

Breaking News