पंखुड़ियाँ ऑडिशन में 72 प्रतिभागियों ने दिखाया अपनी प्रतिभा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में रविवार को पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित पंखुड़ियाँ-2025 (सीजन-15) के ऑडिशन में कुल 72 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में मिस्टर, मिस एंड मिसेज उत्तराखंड, लिटिल चेम्पियन, उत्तराखंड बेस्ट डांसर, इंडियाज बिगेस्ट डांसर, वॉयस ऑफ कुमाऊँ, वॉयस ऑफ उत्तराखंड, सुपर मॉम और उत्तराखंड सुपर मॉडल जैसे विभिन्न खिताबों के प्रतियोगियों ने अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कनिष्ठ प्रमुख कमल सिंह भंडारी ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान युग में युवा नशा और विलासिता की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में उन्हें सही दिशा में प्रेरित करने के लिए इस तरह के आयोजनों का आयोजन आवश्यक है। भंडारी ने पंखुड़ियाँ संस्था की प्रशंसा करते हुए इसे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया।

ऑडिशन के निर्णायक मंडल में सुशील रोकर्स और संतोष बंसल शामिल थे। इस दौरान संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट, प्रधानाचार्य प्रवीण रौतेला, कौस्तुभ चंदोला, सुमित बिष्ट, पवन पाठक, डॉली अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद, पंकज गोस्वामी, मेघा त्रिपाठी, दीपांशु जोशी, प्रकाश साही, आशा साही और गिरिश सिंह खाती समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Breaking News